सावन के आखिरी सोमवार पर शिव को लगाए बेसन के लड्डू का भोग #Recipe

By: Ankur Mon, 08 Aug 2022 08:21:07

सावन के आखिरी सोमवार पर शिव को लगाए बेसन के लड्डू का भोग #Recipe

आज सावन का आखिरी सोमवार हैं और सभी शिव को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं। आज के दिन शिव की पूजा कर भोग लगाया जाता हैं और व्रत रखा जाता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए बेसन के लड्डू बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका शिव को भोग भी लगाया जा सकता हैं और व्रत के दौरान खाया भी जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

- 2 कप बेसन
- 1 कप चीनी बूरा
- 1 कप घी
- 1/2 कटोरी काजू-बादाम (बारीक कटे हुए)
- 1 टी स्पून इलायची पाउडर
- एक कड़ाही/पैन
- 2 टेबल स्पून पानी
- 1 टी स्पून पिस्ता कतरन

besan laddu recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

- मीडियम आंच पर कड़ाही या पैन रखें।
- फिर इसमें घी डाल दें।
- घी के गर्म होते है इसमें बेसन डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- बेसन को चलाते हुए धीमी आंच पर 10-12 मिनट चलाते हुए भूनें।
- जब बेसन से सौंधी-सी खुशबू आने लगे तो बादाम-काजू डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- इसके बाद बेसन पर पानी का छिड़काव करें। ऐसा करने बेसन दानेदार हो जाएगा।
- पानी सूखने तक चलाते हुए 1-2 मिनट तक भूनकर आंच बंद कर दें।
- इस मिश्रण एक बड़ी थाली में निकाल लें।
- हल्का ठंडा होने पर इसमें चीनी बूरा और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- आप पाएंगे कि चीनी बेसन में अच्छी तरह घुल गई है।
- इस मिश्रण से मनचाहे आकार के लड्डू बना लें।
- लड्डुओं पर पिस्ता कतरन गड़ाकर लगा दें।

ये भी पढ़े :

# घर पर ही बनाना चाहते हैं रेस्तरां जैसा White Sauce Pasta, जानें तरीका #Recipe

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com